फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: होटल में आग लगने से मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, सामान जलकर राख

Sat, 20 Dec 2025 11:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि छत पर बने अस्थायी किचन में भीषण आग लगी हुई थी और वहां रखे गैस सिलिंडरों के कारण खतरा और बढ़ गया था।
 
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपतवाला क्षेत्र के सत्यम विहार कॉलोनी स्थित होटल गंगा सेरेनीटी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग होटल की छत पर बने अस्थायी किचन में लगी थी, जो देखते ही देखते फैलने लगी।

विज्ञापन




अग्निशमन विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात फायर स्टेशन मायापुर को होटल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि छत पर बने अस्थायी किचन में भीषण आग लगी हुई थी और वहां रखे गैस सिलिंडरों के कारण खतरा और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम धामी ने किया अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, ऐसे बढ़ाया युवाओं का हौसला

फायर कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद किचन में रखे तीन गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे संभावित विस्फोट और जनहानि को रोका जा सका। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से किचन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें