फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: भोजन की तलाश में बच्चों के साथ घर में घुसा भालू, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 20 Dec 2025 10:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी हुई है ।मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया। 
विज्ञापन
घर में घुसा भालू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार भालुओं की दहशत बढ़ती जा रही है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में घूम रहे हैं। इस कारण लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में देखने को मिली है। यहां एक भालू और उसके दो बच्चे घर के आंगन में घूमते हुए मिले।

मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया। भालुओं के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू ने अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश किया और वहां भोजन ढूंढने लगे। इस दौरान भालू के दोनों बच्चे लड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी मां आकर उनको छुड़ाकर अलग करती है।

विज्ञापन


कफी देर तक भालू और उसके बच्चे घर में चहल कदमी करते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालू की दहशत को रोकने के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...औचक निरीक्षण: अचानक डालनवाला थाने पहुंचे सीएम, थाने में गंदगी पर कार्रवाई, नदारद एसएचओ लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी भालू के भय से भागने पर जंगल में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। आए दिन भालू लोगों पर हमले कर रहे हैं। बीती रात भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में एक घर पर भालू और उसके बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें