प्रदेश में सुबह हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट और रुड़की की एक फैक्ट्री में आग लग गई। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर गांव के पास सुबह बाइक के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों ने इधर-उधर दौड़कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने हालात को काबू किया।