फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: बस पार्किंग में आग लगने से मचा हड़कंप, चार बसें जली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
Fire in Bus parking - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चार बसों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11 बजे बस ट्रांजिट कंपाउंड में चंद्रभागा नदी किनारे टुल्लू पंप के समीप बस पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटे देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर बिग्रेड तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

बस अड्डा चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आग लगने के कारण चार बसों को भारी नुकसान हुआ है। यह बसें हिमगिरी एक्सप्रेस, विश्वनाथ सेवा तथा लोकल रूट की बसें थी। उन्होंने बताया कि आग लगने से बस के अंदर सभी सीटें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है, जबकि बस की कई हिस्से व टायर भी पूरी तरह से जल गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी नहीं लग पाई है। इसके कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें