कपिल शर्मा के साथ ताशी-नुंग्शी
- फोटो : अमर उजाला
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में रविवार को ताशी और नुंग्शी ठहाके लगाते नजर आएंगी। ताशी और नुंग्शी सातों पर्वत श्रृंखलाओं, नॉर्थ और साउथ पोल, थ्री पोल चैलेंज पर चढ़ने वालीं और एडवेंचर्स ग्रैंड स्लैम को पूरा करने वालीं पहली जुड़वा बहनें हैं।
साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति और झूलन गोस्वामी भी शो का हिस्सा बनेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब कपिल ने दोनों बहनों से बात की तो दोनों बहनें शो को लेकर बहुत उत्साहित नजर आईं। बता दें कि ताशी-नुंग्शी उत्तराखंड की पहली दो बहने हैं जो द कपिल शर्मा शो में दिखेंगी।