फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर बाजार स्थित एक घर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहसपुर बाजार में शक्ति चंद पुत्र स्व. डोडाराम का दोमंजिला मकान है। वह पत्नी और बच्चों के साथ यहां रहते हैं। पहली मंजिल पर उनका आवास है। जबकि, ग्राउंड फ्लोर पर वह बेकरी चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर कोई नहीं था। उनकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे। शक्ति चंद नीचे स्थित बेकरी में थे। तभी उन्होंने घर के एक कमरे से धुंआ उठता देखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगता देख आसपास रहने वाले लोग भी शक्ति चंद के घर की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे रखा सारा सामनान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग के रसोई में रखे गैस सिलिंडर से पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। शक्ति चंद ने बताया कि आग लगने के कारण उनके एक कमरे में बिस्तर, कपड़े, फ्रिज, टेलीविजन और रसोई में रखा सारा अनाज जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें