फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से जूतों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Tue, 31 Oct 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
धामावाला स्थित बूट हाउस में आग लगने से कई लाख का माल जलकर राख हो गया। लपटों में आसपास की दुकानों के आने की आशंका से अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन


धामावाला स्थित बाजार में पटेलनगर निवासी हरवंश सिंह नागपाल का शिमला बूथ हाउस के नाम से जूतों का कारोबार है। मंगलवार सुबह प्रतिष्ठान खोलकर कर्मचारी जूतों का बाहर रखने का काम कर रहे थे, इसी बीच आग लग गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं के साथ बड़ी-बड़ी लपटे निकलने से आसपास की दुकानों के भी आग की चपेट में आने की आशंका गहराने लगी। सूचना पर दलकम की टीम अपनी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल के वाहन मौके तक पहुंचने में दिक्कत होने लगी।

इस पर पुलिस ने तुरंत पूरा मार्ग खाली कराकर गाड़ियों को माके तक पहुंचाया। इसके बाद तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के जूते जल गए।

अग्निशमन अधिकारी द्वितीय राय सिंह राणा ने बताया कि बूट हाउस में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग से व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें