फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनएच निर्माण में लापरवाही से दो छात्रों की मौत पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान कथित लापरवाही ने दो युवाओं की जान ले ली। मामले में मृतक छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएम से शिकायत के बाद प्रेमनगर थाने में कार्यदायी संस्था एमकेसी इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप कुमार पंथ ने बताया कि 30 नवंबर 2025 की रात उनका बेटा सक्षम पंथ अपने दोस्त आयुष कौशल के साथ मोटरसाइकिल से जौड़ी गांव के संकरे मार्ग से प्रेमनगर-पांवटा साहिब हाईवे की ओर जा रहा था। आरोप है कि उक्त मार्ग पर एनएच निर्माण कर रही कंपनी एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई थी। बताया गया कि नंदा की चौकी के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण इसी मार्ग से वाहनों का आवागमन जारी था जबकि कंपनी इसे प्रतिबंधित बताती रही।



इसके बावजूद न तो मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया गया। ठाकुरपुरा के पास सड़क के बीचों-बीच मिट्टी का ऊंचा मलबा डाल दिया गया था जिस पर न तो कोई चेतावनी संकेत था और न ही प्रकाश की व्यवस्था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक मलबे से टकराकर गड्ढे में जा गिरे। हादसे में सक्षम पंथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल आयुष कौशल ने पांच दिसंबर 2025 को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।





Iप्रेमनगर थाना पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
I



परिजनों ने घटना के बाद प्रेमनगर पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न करने और कंपनी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र न करने का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन न तो साक्ष्य संकलित किए गए और न ही रिपोर्ट में हादसे की वास्तविक स्थिति का उल्लेख किया गया। मृतक के पिता संदीप कुमार पंथ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनकी ओर से घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद घटना के पांच महीने बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें