फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संस्थान को बेची जमीन दोबारा बेचने का आरोप, सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा कल्याणपुर निवासी ईश्वर पाल, उनके भाई महिपाल सिंह, ग्राम ढलानी निवासी निधि वर्मा व उनके पति रविंद्र पाल तोमर, कोटी निवासी सुनील सिंह, ग्राम बैरागीवाला निवासी दीदार आलम और मिथिलेश द्विवेदी के खिलाफ लिशु संस्थान को बेची जमीन दोबारा बेचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कब्जे के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला 18 मई को कथित फर्जी विक्रय पत्र और दो जून की कब्जे की कोशिश से जुड़ा है। एसपी देहात की ओर से कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि लिशु इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. टीजी नेगी की ओर से एसपी देहात को प्रार्थनापत्र दिया गया था। उन्होंने कि ग्राम कोटड़ा कल्याणपुर में लिशु इंस्टीट्यूट के नाम पंजीकृत बैनामे के जरिए ईश्वर पाल से 23 अप्रैल 2009 में जमीन खरीदी गई थी। तब से संस्थान का उस पर कब्जा भी है। संस्थान के पास भूमि से संबंधित स्वामित्व प्रमाणपत्र भी है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद आरोपियों ने मिलकर उसी भूमि के संबंध में फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए। बाद में 18 मई को इसी आधार पर कथित रूप से जमीन का विक्रय पत्र निधि वर्मा के पक्ष में करा दिया गया।
विज्ञापन

28 मई को जमीन पर बिना वैध आदेश के नोटिस बोर्ड लगाया गया और दो जून की शाम आरोपियों ने जेसीबी लेकर पहुंचे और भूमि पर कब्जे का प्रयास किया, खेत में डाले गए बीज और सिंचाई पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी, संपत्ति नुकसान और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें