फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पर मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रामपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि 31 जुलाई को राशिद पहलवान ने उसे सेंट्रल ऑफ टाउन स्थित एक प्लॉट पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें