फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यक्ति से मारपीट के मामले में तीन नामजद समेत सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 दिसंबर को पांवटा रोड पर की गई थी मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर लोहे के सरिया से हमला कर घायल करने के मामले में ढकरानी निवासी इसरार, हरबर्टपुर निवासी अकरम, समीर और अन्य चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 25 दिसंबर को पांवटा रोड पर हुई थी। मारपीट करने वाले नामजद आरोपी और पीड़ित एक दूसरे के परिचित हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को हरबर्टपुर के राजपाल नर्सरी के पास निवासी बबीता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि घटना की रात नौ बजे उनके पति आशीष कुमार गुप्ता हरबर्टपुर से घर लौट रहे थे। पांवटा रोड पर आरोपी इसरार ने हाथ देकर उन्हें रोका। इस दौरान मौके पर छह-सात लोग और आ गए। सभी आरोपियों ने पति को घेर लिया और लोह की रॉड, सरिया और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार से वार किए। पति के सिर पर 15 टांके आए हैं। प्राथमिक दर्ज करने के साथ अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें