फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार साल पहले बेचे गए फ्लैटों को कुर्क कराया, बिल्डरों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक बिल्डर ने जीएसटी नहीं चुकाई तो उसके दो फ्लैट कुर्क कर दिए गए। प्रशासन ने नीलामी कराई और सर्वोच्च बोली लगाने वाले के पक्ष में सारी प्रक्रियाएं पूरी कर दीं। बारी कब्जे की आई तो पता चला कि बिल्डर तो इन फ्लैट को पहले ही किसी और को बेच चुका। यही नहीं ये दोनों फ्लैट बैंक में बंधक भी हैं। अब नीलाम अधिकारी की शिकायत पर मुंबई और गुजरात के चार बिल्डरों व उनके स्थानीय प्रतिनिधि के खिलाफ राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




सदर तहसील के संग्रह अमीन दीपक भंडारी ने पुलिस को बताया कि कैनाल रोड स्थित मैसर्स क्वींसटन रियलिटी प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने आवासीय फ्लैट का निर्माण कराया था। इस फर्म ने जीएसटी नहीं चुकाया तो जीएसटी की ओर से वसूली के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। इस पर वसूली का प्रयास किया गया लेकिन फर्म ने जीएसटी जमा नहीं कराई। इसके बाद तहसील प्रशासन ने यहां के दो फ्लैट को कुर्क कर लिया। इनकी नीलामी के लिए सूचना प्रसारित की गई। सर्वोच्च बोलीदाता के हक में सारी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गईं। यह सब औपचारिकताएं इस फर्म के स्थानीय प्रतिनिधि अजय की उपस्थिति में हुई।



सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पता चला कि मैसर्स क्वींसटन ने इन फ्लैट को 27 मई 2022 को पूजा संजय मिश्रा को बेच दिया है। वर्तमान में ये दोनों संपत्तियां बैंक में बंधक भी हैं। जांच में यह भी पता चला कि इन सारी बातों का स्थानीय प्रतिनिधि को जानकारी थी। इस तरह प्रशासन के साथ यह फर्जीवाड़ा किया गया है। एसएचओ राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर फर्म के पार्टनर मुंबई निवासी कर्मवीर सिंह, गंगा सिंह राजपुरोहित, आशीष राजेन्द्र गर्ग, गुजरात निवासी राजपुरोहित विक्रम सिंह, गंगा सिंह और उनके प्रतिनिधि अजय के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें