फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटपाथ पर वाहन खड़े करने वालों के काटे चालान, अतिक्रमण हटवाया

Sat, 17 Oct 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। छावनी बाजार में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ शनिवार को चकराता पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस टीम ने फुटपाथ पर वाहन खड़े करने वाले चार वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों के माध्यम से दुकानों के सामने सड़क पर लगाए गए सामान को भी हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के चालान भी किए गए। कुल मिलाकर पुलिस ने सभी से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने व्यापारियों को दुकानों के बाहर सामान रखकर फुटपाथ बाधित न करने और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अभियान का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक विनय भट्ट ने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं। इन पर वाहन खड़े करने या सामान रखकर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें