फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकास योजनाओं व निर्माण कार्यों के लिए 14.68 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, ब्यू प्वांइट, मिनी स्टेडियम निर्माण, हैंडपंप, खेल मैदान के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के चौमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम तथा मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान के निर्माण के लिए 1.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। हरिद्वार जिले में सीसी मार्ग व इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण के लिए 2.49 करोड़, पिथौरागढ़ जिले के लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण के लिए 88.79 लाख, डोईवाला क्षेत्र के वन विभाग थानों रेंज के तहत अरले वाली जौलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण के लिए 98.75 लाख रुपये की मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन के बेनवोलेट फंड के लिए 2.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। खटीमा क्षेत्र में 300 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 86.57 लाख रुपये, टिहरी जिले में मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 39.84 लाख रुपये, नई टिहरी में बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2.98 करोड़ रुपये, बागेश्वर के कपकोट मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.60 करोड़, चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर के लिए 48.41 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्रावास की मरम्मत के लिए 28.18 लाख रुपये की मंजूरी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें