16 साल की उम्र में एसिड अटैक की शिकार हुई दिल्ली की लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार जल्द ही लक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म तलवार बनाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
रविवार को इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के छठे स्थापना पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची लक्ष्मी अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि करीब 16 साल की उम्र में 30 साल के एक व्यक्ति ने दिल्ली में उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।
हादसे में उनका पूरा चेहरा झुलस गया था। ऑपरेशन के दौरान घंटों पीड़ा सहनी पड़ी थी। लेकिन, इस दर्दनाक हादसे के बाद भी मैंने हार नहीं मानी। अपनी तरह अन्य एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी।