फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी की फिल्म के लिए 150 किमी का सफर

Fri, 22 Nov 2013 05:49 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कोई सिनेमा हाल या मल्टीप्लेक्स नहीं होने के कारण उर्वशी के दोस्त और उसके चाहने वाले पहले दिन ही सिंह साहब दि ग्रेट फिल्म नहीं देख सके। कोटद्वार के लोग अब इस फिल्म को देखने के लिए बिजनौर और देहरादून जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


नगर में नहीं है कोई सिनेमा हाल
उत्तराखंड के कोटद्वार वासियों की उर्वशी को सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर पहले ही दिन देखने की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई। नगर में न कोई सिनेमा हाल है, न ही कोई मल्टीप्लेक्स की सुविधा है। हाल में फिल्म देखने के शौकिनों को बिजनौर, हरिद्वार और देहरादून जाना पड़ता है।

देहरादून जाकर देखेंगे फिल्म
ऐसे में अब उसके करीबी से लेकर आसपास के लोगों ने 80 किमी बिजनौर और 150 किमी देहरादून जाकर फिल्म देखने की योजना बनाई है। किसी ने परिवार के साथ तो कोई दोस्तों का ग्रुप बनाकर फिल्म देखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


काश यहां भी सिनेमा हाल होता तो हम भी पहले दिन ही उर्वशी को बड़े पर्दे पर देख लेते। हालांकि टीवी में उसके गाने तो जरूर देखे हैं लेकिन फिल्म की तो बात ही कुछ और होती है। एक-दो दिन में देहरादून जाने की योजना बनाई है। -मीनाक्षी मैंदोला, उर्वशी की दोस्त

उर्वशी मेरी बचपन की दोस्त है। अपने साथ की लड़की को फिल्म में देखने का क्रेज ही कुछ और होता है। लेकिन यहां पर यह तमन्ना पूरी नहीं हो सकती, रविवार को देहरादून जाने की योजना है।-सुमन थापा, उर्वशी की दोस्त

अपने शहर की लड़की हीरोइन बन गई है लेकिन हम उसे देख नहीं पा रहे हैं। पिक्चर हाल की काफी कमी खल रही है। हमारा 15-16 लोगों का ग्रुप रविवार को देहरादून फिल्म देखने जा रहा है। -नीतू रावत, सत्तीचौड कोटद्वार

हम पूरे परिवार के साथ बिजनौर फिल्म देखने जा रहे हैं। यहां पर सिनेमा हाल नहीं है तो क्या हुआ हम उर्वशी की फिल्म देखने कहीं भी जा सकते हैं। छुट्टी के दिन हमारी फिल्म देखने की योजना है। -सविता बलूनी, उर्वशी की पड़ोसी
विज्ञापन


यहां पर तो सिनेमा हाल है नहीं, इसलिए बिजनौर जाने की योजना है। अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जाएंगे। -अंजू, निवासी दुगड्डा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें