आयोजकों को चेतावनी दी गई
प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने कहा कि यह देवभूमि है। यहां के मंदिरों में लोग दूर-दूर से शादियां करने आते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन देवभूमि की छवि को धूमिल करने वाले हैं। हिंदू रीति रिवाज का मजाक उड़ाने वाले हैं। वर्मा ने बताया कि इस मामले में आयोजकों को चेतावनी दी गई है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि यदि आयोजन करने वाले नहीं मानते तो उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। शादियां भारतीय परंपरा में एक संस्कार होते हैं उनका इस तरह से मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
युवक-युवतियों के लिए ड्रेस कोड
इस फर्जी शादी के लिए बकायदा युवक और युवतियों के लिए अलग ड्रेस कोड रखा गया है। युवकों को कुर्ता पहनकर आना है जबकि युवतियां भारतीय पोशाक में आएंगी और मेहंदी भी लगी होनी चाहिए। बता दें कि इस तरह की पार्टियां बड़े शहरों में होती हैं। इनमें गोवा, गुरुग्राम और दिल्ली मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। इनका धीरे-धीरे ट्रेंड देहरादून तक भी पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने का खतरा बना, अलर्ट के बीच फिर दहशत का माहौल
पुलिस ने इस आयोजन की पूरी डिटेल मंगवाई है। आयोजकों को चेतावनी दी गई कि इस तरह के आयोजन से यदि भारतीय परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची तो निश्चित रूप से इसमें कार्रवाई की जाएगी और आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून