फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन वापस नहीं की तो चल गई तलवारें, कई लोग घायल

Sat, 13 Jan 2018 09:24 PM IST
न्यूज / अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

दुकान से खरीदी गई पॉलिथीन वापस नहीं करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दो पक्षों में तलवारें चल गईं।

विज्ञापन


खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम छिनकी में नाजिम अहमद पुत्र तुफैल की किराने की दुकान है। शनिवार को दुकान पर साहिल नाम का लड़का पॉलिथीन लेने आया और उसने आधा किलो पॉलिथीन ली। लेकिन थोड़ी देर बाद वह पॉलिथीन वापस करने दुकान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दुकानदार ने पॉलिथीन का वजन कम होने की बात करके इसे लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर बच्चे की ओर से तौकीर अहमद, तसव्वर नवी और जरीना दुकान पर हथियारों से लैस होकर आ धमके।

इधर, दुकानदार की ओर से रफीक अहमद, मोहम्मद माजिद, सगीर अहमद भी एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और तलवारें चलने लगीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तौकीर, तसव्वर, जरीना, रफीक, माजिद, सगीर, नाजिम घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें