फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं काटे गए बकरे, कहीं मना साजा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं काटे गए बकरे, कहीं मना साजा पर्व
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया/त्यूनी।
जौनसार बावर शुक्रवार को मरोज पर्व के रंग में रंग गया। कहीं पर बकरे काट मरोज पर्व मनाया गया तो कहीं पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर साजे पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में मरोज पर्व को लेकर उत्साह है। खानपान के साथ ही मनोरंजन के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिन खतों में बुधवार और बृहस्पतिवार को बकरे नहीं काटे गए थे, वहां शुक्रवार को बकरे काटे गए। लखवाड़, ठरठाड़, विशायल, पजगांव, सिलीगोथान, मंजियारना समेत पूरे जौनसार बावर में पर्व की शुरुआत हो गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इससे पहले लोगों ने परंपरा के अनुसार मंदिरों में जाकर देव आराधना की। रात्रि भोज के बाद ढोलक, खंजरी की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। देर शाम तक गांवों में गीत संगीत की बयार बहती रही। लोग हारूल और तांदी नृत्य पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें