फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महासंग्राम’ के लिए चंदा जुटा रहे पूर्व सैनिक

Wed, 10 Jun 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन की मांग पर 14 जून को दिल्ली में होने वाली महासंग्राम रैली और इसके समर्थन में सभी राज्यों की राजधानी समेत 50 शहरों में होने वाली रैलियों की सफलता के लिए पूर्व सैनिक जी जान से जुटे हैं।
विज्ञापन


रैली की व्यवस्थाओं के लिए दून समेत देशभर में चंदा एकत्रित किया जा रहा है। इंडियन एक्स सर्विस मैन मूवमेंट के लिए सभी प्रदेशों के पूर्व सैनिकों को एक फ्रंट पर लाया जा चुका है। वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिक 14 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर महासंग्राम रैली से आंदोलन का उद्घोष करेंगे।

इसके साथ ही देहरादून सहित 50 शहरों में आंदोलन शुरू हो जाएगा। छह जून को दिल्ली में रैली का खाका खींचा गया, जिसमें 12 प्रदेशों के 32 पूर्व सैनिक संगठन समेत अन्य संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। देहरादून एक्स सर्विस मैन लीग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सीबी थापा (रिटायर) ने कहा कि दिल्ली में महासंग्राम रैली को समर्थन देने के साथ उत्तराखंड में भी 15 जून से आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’
वन रैंक वन पेंशन के लिए दिल्ली के जंतर मंतर से 14 जून से शुरू हो रहे आंदोलन के लिए इंडियन एक्स सर्विस मैन लीग की लगभग सभी राज्य इकाइयां तैयार हैं, वहीं पश्चिम यूपी और पंजाब के किसान मंच ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

इस मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंडियन एक्स सर्विस मैन मूवमेंट ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के साथ देश भर से आंदोलन के समर्थन के लिए वार्ता कर रहा है। मेजर जनरल सतबीर सिंह (रिटायर) की ओर से आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों से आर्थिक मदद मांगी गई है।

जनरल सतबीर मूवमेंट के वाइस चेयरमैन हैं। उन्होंने साफ किया है कि वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन चलेगा। उत्तराखंड में भी 15 जून से आंदोलन शुरू होगा।

यह हुआ है तय
- वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन
- अगर सरकार रैली से पहले अधिसूचना पर सहमत होती है तो आंदोलन पर पुनर्विचार
- 14 जून को महासंग्राम रैली और 50 शहरों में समर्थन रैलियां
- आंदोलन को समर्थन कर रहे सभी संगठनों की एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनी
- 10 जून को डीएसओआई धौलाकुआं में बनेगी रणनीति

28 लाख पूर्व सैनिकों को मिलना है लाभ
वन रैंक वन पेंशन के लिए रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों की पेंशन मद में 8296 करोड़ अतिरिक्त जारी करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को फरवरी 2015 को भेजा, लेकिन उस पर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली। वन रैंक वन पेंशन से 28 लाख पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें