मारपीट में रिजॉर्ट स्वामी अंशुल जिंदल, उदित अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल समेत दूसरे पक्ष के करन मेहता निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद, अजय सिंह निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद भी चोटिल हो गए। मामले के बढ़ने पर पर्यटक अपने साथियों को छोड़कर फरार हो गए। घायलों को रामनगर चिकित्सालय में लाया गया।
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रिजॉर्ट स्वामी अंशुल की तहरीर के आधार पर फरीदाबाद हरियाणा निवासी अमित कुमार और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 354, 427, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुछ पर्यटकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।