बताया जा रहा है कि सामान चढ़ाने को लेकर पूरा मामला हुआ। इसी दौरान ट्रेन का लक्सर की तरफ चलने का समय हो गया। इस दौरान ट्रेन के टीटी के साथ यात्रियों एवं परिजनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
चंद मिनटों में यह सब मारपीट हो गई और ट्रेन अपने गतंव्य के लिए रवाना हो गई। बाद में पूरे मामले को चर्चा होती रही। लेकिन शिकायत न तो यात्रियों की ओर से हुई और न ही टीटी की ओर से।
आरपीएफ थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात चल रही है, लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यात्रियों और टीटी के बीच नोकझोंक होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।