उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर बाजार में कुत्तों ने मंगलवार सुबह जब बंदरिया के बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया तो बंदरों की जमात को नागवार गुजरा।
पता चलते ही आनन-फानन में 100 से अधिक बंदर पहुंच गए। दूसरी तरफ वहीं पर करीब 60 कुत्ते भी एकजुट हो गए।
बस क्या था फिर दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक लड़ाई हुई, जिसमें बंदरिया समेत कई कुत्ते भी जख्मी हो गए। इस घटना गुस्साए बंदरों ने दिन भर इधर-उधर उत्पात मचाया। पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा।