फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घरेलू' लड़ाई में हुई हाथी की मौत

Sat, 22 Mar 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र की गौहरी रेंज में आपसी संघर्ष में घायल हुए हाथी ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। दांत सुरक्षित निकालकर पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव दफना दिया गया।

बीते बृहस्पतिवार की शाम गौहरी रेंज कर्मियों को 35 वर्षीय नर हाथी दिखाई दिया था, जो संघर्ष के बाद जंगल से चीला नहर पार करते हुए कुनांऊ क्षेत्र में आ पहुंचा था।

जंगल में जाकर रुक गया
ग्रामीणों से घायल हाथी की सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने उसका पीछा किया, घायल हाथी गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में जाकर रुक गया। रातभर विभागीय टीम ने उसकी निगरानी की। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज अधिकारी राजेंद्र नौटियाल ने हाथी की मौत का कारण दो टस्करों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए संघर्ष को बताया। इस दौरान पार्क प्रशासन के उपनिदेशक एचके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर किशनचंद, वन्य जंतु प्रतिपालक एनबी शर्मा, नामित वन्य जीव प्रतिपालक राजीव मेहता आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें