फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बाड़े से जंगल में छोड़ा जाएगा आज बाघ, कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क से ट्रेंकुलाइज कर था लाया गया

Mon, 05 May 2025 09:32 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

बीते बृहस्पतिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क से ट्रेंकुलाइज कर बाघ को लाया गया था। नर बाघ की उम्र करीब पांच वर्ष है। यहां अब तक कार्बेट से कुल पांच बाघ शिफ्ट कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में लाए गए पांचवे बाघ को सोमवार को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अभी तक बाघ को बाड़े में रखा गया था। इसके साथ ही बाघ शिफ्टिंग प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाएगा। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के सांवल्दे नान-टूरिज्म क्षेत्र से पांच वर्षीय बाघ को ट्रैंकुलाइज कर बीते बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में बनाए गए बाड़े में  सफलता पूर्वक छोड़ दिया गया था। इस नर बाघ की उम्र करीब पांच वर्ष है। यहां अब तक कार्बेट से कुल पांच बाघ शिफ्ट कर दिए गए हैं। 

बाघों की शिफ्टिंग किए जाने की मंजूरी मिली
पिछले कई वर्षों से राजाजी टाइगर रिजर्व के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बाघों के कुनबे को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। जिसके चलते राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण ( एनसीटीए) के निर्देश पर राजाजी टाइगर रिजर्व के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र  में बाघों की शिफ्टिंग किए जाने की मंजूरी मिली। दिसम्बर 2020 में यहां पहले बाघ का सफलता पूर्वक लाया गया। अब तक यहां दो नर बाघ और तीन बाघिन शिफ्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार, जिलाधिकारियों को किया गया अलर्ट
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण के बाद बाघ को सैटेलाइट रेडियो कालर पहनाया गया था। इन बाघों की गतिविधियों पर जीपीएस कॉलर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाघ विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। एसीएफ अजय लिंगवाल ने बताया कि सोमवार को बाघ बाड़े से निकाल कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें