पांचवा देहरादून इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टिवल देहरादून में आज से शुरू होने जा रहा है। फेस्टिवल का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस मौके पर फि ल्म जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। तीन दिवसीय इस फि ल्म फेस्टिवल में 100 से अधिक शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एलबम प्रदर्शित की जाएंगी। अमर उजाला इस फेस्टिवल का मीडिया पार्टनर है।
फेस्टिवल आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल का यह पांचवा सीजन है। इस बार दृष्टिबाधित लोगों को नेरेटेड फिल्म एमएस धोनी दिखाई जाएगी। शुक्रवार को पहला नौ बजे वाला शो उन्हीं के लिए रखा गया है।
अभिनेता प्रियांशु चैटर्जी, डीनो मोर्या, यशपाल शार्म, विश्वजीत चैटर्जी, रंजीत, कंवलजीत सिंह, अनंत महादेवन, गोविंद नामदेव, दिलीप सेन, विवेक वास्वानी भी फेस्टिवल का खास आकर्षण होंगे। इससे पहले तुलाज इंस्टीट्यूट में फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहां कई फिल्मी हस्तियां छात्रों से रूबरू भी होंगी। इसके अलावा सिल्वर सिटी में आंगन बाजार लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जाएगा।