फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेकरी में भीषण अग्निकांड, AC के कंप्रेसर में हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी

Tue, 02 May 2023 12:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बेकरी मालिक मनराज जौली और कारीगर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे किसी ने दुकान के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना मनराज को दी।
 
विज्ञापन
बेकरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी पार्क के सामने बेक मास्टर नाम की बेकरी में सोमवार रात आग लग गई। आग के कारण बेकरी में लगे एसी कंप्रेसर में जोरदार धमाका भी हुआ। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 6 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


बेक मास्टर शहर की बड़ी बेकरियों में शुमार है। बेकरी के आगे और पीछे शटर लगे हुए हैं। पीछे की तरफ बेकरी का सामान बनाया जाता है, जबकि आगे दुकान है। बेकरी मालिक मनराज जौली और कारीगर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे किसी ने दुकान के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना मनराज को दी।

Nainital: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


मनराज मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेकरी के दोनों तरफ से आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने फायर सर्विस को फोन किया। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद एक के बाद एक छह दमकल मौके पर पहुंची। जिनकी मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।

बराबर में है बैंक
बेकरी के अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। बेकरी के बगल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और अन्य दुकाने हैं। ऐसे में बड़े हादसे का डर बना हुआ था।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड देर से पहुंची
स्थानीय लोगों का कहना था कि 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद आग की सूचना के करीब आधा घंटे देरी से दमकल मौके पर पहुंची। सीएफओ राजीव खाती ने बताया कि रात 10 बजकर 52 मिनट पर आग की सूचना मिली। तुरंत दमकल को मौके के लिए रवाना कर दिया था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें