फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश दफ्तरों में पसरा रहा सन्नाटा

Tue, 15 Oct 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आश्वासन के बावजूद मांगों पर अमल नहीं होने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े करीब डेढ़ लाख फील्ड कर्मचारी सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए। मंगलवार को भी यह बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


सन्नाटा पसरा
इससे सोमवार को अधिकांश दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। परिषद ने शीघ्र जीओ जारी नहीं होने पर 17 अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है।

देहरादून में कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया, जबकि अन्य जनपदों में कर्मचारियों ने जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मांगों की अनदेखी
उन्होंने कहा कि शासन के साथ कई बार की वार्ता के बावजूद मांगों की अनदेखी की जा रही है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि  कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को विकास भवन में तालाबंदी का ऐलान किया। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में अरुण पांडे, डीएस असवाल, शेषनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह सजवाण, बीडी जोशी, गुणानंद जुयाल, आरएस बिष्ट आदि शामिल थे।

इन कामों पर पड़ा असर
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से विकास भवन में सन्नाटा पसरा रहा। कार्य बहिष्कार से ओबीसी सर्वे, कृषि महोत्सव, सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल एवं नहरें आदि कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें