फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: त्योहारी सीजन में राहत...देहरादून-लखनऊ के बीच स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन चली, नाै नवंबर तक मिलेगी सुविधा

Fri, 01 Nov 2024 03:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

इस बार त्योहारों को लेकर दून रेलवे स्टेशन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई थी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई थी। यूपी के पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन के रूप में सौगात दी है। देहरादून से लखनऊ के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई है। त्योहारों के बाद दून लौटने वाले लोगों को इस ट्रेन से बड़ा लाभ होगा। 

विज्ञापन


इस बार त्योहारों को लेकर दून रेलवे स्टेशन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई थी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यूपी के पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अमर उजाला ने भी 31 अक्तूबर के अंक में यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में डीआरएम मुरादाबाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

Dehradun: त्योहार पर घर जाने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरी ट्रेनें, यात्रियों की मची भागम-भाग, तस्वीरें
विज्ञापन


आखिरकार बृहस्पतिवार को एक स्पेशल ट्रेन की मंजूरी मिल गई। रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, देहरादून से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। दून रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम सवा छह बजे रवाना होगी और लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से इस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर तक और लखनऊ से इस ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश में लगाए गए अतिरिक्त कोच
त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं। इससे भी यात्रियों को इस ट्रेन में राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें