फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्योहारी उत्साह थमा, बाजार से हटने लगे टेंट और स्टॉल

Mon, 09 Nov 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकानों के आगे से सजावट और अस्थायी व्यवस्थाएं हटने से यातायात होने लगा सामान्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। धनतेरस और दीपावली के बाद मुख्य बाजार में त्योहारी रौनक धीरे-धीरे कम होने लगी है। दुकानों के आगे लगाए गए टेंट, सजावट और सड़क किनारे के अस्थायी स्टॉल हटने शुरू हो गए हैं। इससे बाजार में खुलापन बढ़ने के साथ यातायात भी सामान्य होने लगा है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अब भी टेंट और स्टॉल लगे हुए हैं।

त्योहारी सीजन के दौरान दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों के आगे टेंट लगाकर सजावट की थी। वहीं, सड़क किनारे अस्थायी स्टॉल लगने से बाजार का स्वरूप भी बदला हुआ था। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और दुकानों के आगे फैली व्यवस्थाओं के कारण कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। अब पर्व संपन्न होने के बाद दुकानदार सामान समेटने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारी दीपक वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस और दीपावली के आसपास अच्छा कारोबार हुआ। त्योहारों के दौरान ग्राहकों की भीड़ से बाजार में उत्साह बना रहा। वहीं, स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि त्योहारी सजावट और अस्थायी स्टॉल से बाजार आकर्षक नजर आ रहा था। अब दुकानदार व्यवस्थाएं समेट रहे हैं और बाजार धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें