त्यौहारों की बीच हरिद्वार से त्यौहार स्पेशल ट्रेने चलेंगी। ट्रेनें कहां कहां जाएंगी, जानने के लिए पढिए..
त्योहारों के दौरान राजस्थान और हरिद्वार के बीच सप्ताह में दो जोड़ी ट्रेनें दौड़ती दिखाई देंगी। रेलवे ने 21 दिन के लिए स्पेशल ट्रेनें का संचालन का निर्णय लिया है। एक ट्रेन बीकानेर और दूसरी ट्रेन जोधपुर से हरिद्वार के लिए शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि हरिद्वार और राजस्थान के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार की शाम 7:45 बजे चलकर शनिवार की सुबह 9:45 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यहीं ट्रेन शनिवार की शाम को हरिद्वार से 7:50 बजे चलकर रविवार की सुबह 10:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
छह अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलेंगी ट्रेने
ट्रेन का संचालन छह अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। जबकि ट्रेन को नापासर, सूडसर, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ चूरु, सादुलपुर, लोहारु, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, दिल्ली, शहदार, शामली, टपरी और रुड़की स्टेशन पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।
जोधपुर और हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन की शुरुआत सात अक्तूबर को जोधपुर से होगी। शनिवार को जोधपुर स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे चलकर ट्रेन रात 11:45 बजे हरिद्वार पहुंचे। यही ट्रेन रविवार की दोपहर 4:45 बजे हरिद्वार से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन को गोटाना, मेडता रोड़, खाटू, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनू, सुजानगढ़, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनागर जगाधरी, सहारनपुर और ज्वालापुर स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है। यह ट्रेन 29 अक्तूबर तक चलेगी। डीआएम ने बताया कि दोनों ट्रेनें आठ आठ फचेरे चलेंगी।