फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार से साबरमती के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Wed, 15 Oct 2025 01:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरिद्वार से साबरमती के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच इसका संचालन होगा। 

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान रेलवे साबरमती से हरिद्वार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 15 अक्तूबर से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 09425-26 साबरमती- हरिद्वार - साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस के 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 14-14 फेरे संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन


ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 8ः50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 5ः30 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को रात 9ः40 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 9ः30 पर साबरमती पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें...Haridwar: शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, थप्पड़ का बदला लेने के लिए बेरहमी से की थी दोस्त की हत्या

ट्रेन को हरिद्वार के अलावा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, और महेसाणा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें