फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन 2020 : नवंबर में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें काम

Fri, 30 Oct 2020 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अगले महीने फेस्टिवल सीजन अपने चरम पर होगा तो उधर बैंकों में छुट्टियों की संख्या भी काफी होगी। लिहाजा, अगर आपके बैंकों से जुड़े कुछ भी काम हैं तो समय रहते उन्हें निपटा लें।
विज्ञापन


नवंबर में सभी बैंकों में नौ दिन का अवकाश रहेगा। 14, 15 और 16 नवंबर को बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। उधर, 28, 29 और 30 नवंबर को भी बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

इस बीच बैंकों की ओर से एटीएम में कैश आदि का इंतजाम तो किया जाएगा, लेकिन बाकी के बैंकों से जुड़े काम नहीं होंगे। अगर आपके बैंक का कोई काम है तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय से निपटा लें। कहीं ऐसा न हो कि आपको चक्कर काटने पड़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में किस दिन रहेगी छुट्टी

1 नवंबर रविवार
8 नवंबर रविवार
14 नवंबर दिवाली/दूसरा शनिवार
15 नवंबर रविवार गोवर्द्धन पूजा
16 नवंबर भैया दूज
22 नवंबर रविवार
28 नवंबर चौथा शनिवार
29 नवंबर रविवार
30 नवंबर गुरु नानक जयंती

अवकाश के दिन भी खुलेंगे बिलिंग सेंटर

ऊर्जा निगम के नगरीय क्षेत्र के सभी बिलिंग सेंटर राजकीय अवकाश 30 और 31 अक्तूबर को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ता अवकाश के दिन भी अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

बता दें, 30 को ईद उल मिलाद और 31 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती का अवकाश है। इस दिन सभी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन ऊर्जा निगम इस दिन अपने बिलिंग सेंटरों को खुला रखेगा। ईई साउथ अनिल मिश्रा ने कहा कि दोनों दिन साउथ, सेंटर और नार्थ डिवीजन के सभी बिलिंग सेंटर खुले रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें