www.indiapassport.org
www.online-passportindia.com
www.passportindiaportal.in
www.passport-india.in
www.passport-seva.in
www.passportapplypassport.org
अधिकृत वेबसाइट में है फीस कैलक्यूलेटर
दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट में फीस को लेकर भी सारी जानकारी दी गई है। उसमें लॉग इन करने और आवेदन करने पर उम्र के हिसाब से फीस की भी कैटेगरी दर्शा दी जाती है। इसलिए किसी अन्य वेबसाइट के झांसे में न आकर पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन और अपॉइंटमेंट लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे।
कोई समस्या हो तो करें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क
दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से कार्य कर रहा है। किसी भी पासपोर्ट आवेदक को अगर कोई भी दिक्कत या समस्या आती है तो एमकेपी रोड, देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आकर और ऑनलाइन पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। जिनका समुचित तरीके से निराकरण किया जाएगा।