फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: थैना में महासू और चालदा देवता के जागड़े का आगाज

Sun, 13 Sep 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार-बावर की आस्था के प्रतीक थैना स्थित महासू एवं चालदा देवता मंदिर में जागड़ा महापर्व का विधिवत आगाज हो गया है। रविवार सुबह मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान शुरू हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे महाराज की ठाणी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में देव चिह्नों को गर्भगृह से बाहर लाया गया और पवित्र जल से स्नान कराया गया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी भीम दत्त भट्ट, रमेश भट्ट और तोताराम भट्ट ने विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए। स्नान के बाद देव चिह्नों को मंदिर परिसर में रखा गया, जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि रविवार रात मंदिर परिसर में विशाल जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह 9:00 से 9:15 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में महाराज की देव पालकी गर्भगृह से बाहर निकाली जाएगी और मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जागड़े के अवसर पर दर्शन के लिए करीब 15 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से भंडारे, प्रसाद और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं।इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष संजय भट्ट, उपाध्यक्ष यशपाल चौहान, वजीर बलदेव सिंह, गंभीर सिंह, सरदार सिंह, मोहन सिंह, दीवान सिंह भंडारी, मोहनलाल भट्ट, बलवीर भंडारी और बलबीर चौहान सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें