फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार-बावर में पांइता पर्व की धूम, देव पालकियों पर बरसे फूल-अखरोट

Tue, 20 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- दशहरे पर सिमोग, लखस्यार व बिसोई समेत विभिन्न गांवों के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

- शिलगुर, विजट और महासू-चालदा देवताओं के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया/कालसी। दशहरे के अवसर पर मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र में पांइता पर्व पूरी धार्मिक आस्था और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिमोग, कनबुआ, बमराड़, पंजिया, लखस्यार, लखवाड़, बिसोई और कचटा समेत विभिन्न गांवों के मंदिरों में सुबह से ही देव दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिलगुर, विजट और महासू-चालदा देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना के बाद जब देव पालकियों को गर्भगृह से बाहर लाया गया, तो पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। हजारों लोगों ने माथा टेककर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की मनौती मांगी।
मंदिर प्रांगण में देव पालकियों को कंधे पर उठाकर नचाने की अद्भुत परंपरा निभाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव पालकियों पर अखरोट, चावल और फूलों की जमकर वर्षा की। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कुछ श्रद्धालुओं पर देवता भी अवतरित हुए। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

पर्व के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित मुन्नालाल नौटियाल, विश्व विजय सिंह चौहान, यशपाल चौहान, साधुराम शर्मा, दिनेश तोमर, शांति व खजान सिंह पंवार, अनिल दत्त जोशी, खुशी राम शर्मा और टीकाराम भट्ट समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मलेथा में पूजे गए वीर नंतराम के शस्त्र
पांइता पर्व के अवसर पर बोहरी गांव स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा और हवन-कीर्तन का आयोजन हुआ। स्थानीय मान्यता है कि देवता पाताल लोक से पुनः धरती पर अवतरित होने की खुशी में यह अनुष्ठान होता है। वहीं, मलेथा गांव में वीर नंतराम नेगी की स्मृति में उनके ऐतिहासिक शस्त्रों (तलवार व अन्य औजार) को मंदिर से बाहर निकालकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें