सेलाकुई। जमनपुर ओंकारेश्वर दुर्गा पूजा समिति ने शारदीय नवरात्र उत्सव के तहत मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा जमनपुर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। यह सेलाकुई के मुख्य बाजार और खाटू श्याम मंदिर से गुजरी। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु मां दुर्गा के भजनों पर तेज संगीत पर झूमते और नृत्य करते हुए चल रहे थे। जय माता दी के उद्घोष से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। समिति अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर परिसर में विशेष आराधना होगी। इस अवसर पर अशोक जोशी, अमित महावर, सुमित, राधे, अरुण, उपेंद्र यादव और पप्पू मौजूद रहे। संवाद