फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कन्या गुरुकुल परिसर से निकली गई रैली में स्वंय सेविकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे को ना, जीवन को हां, नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो और नशामुक्त भारत, विकसित भारत जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सरिता नेगी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर डॉ. ममता, डॉ. अर्चना समेत शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें