फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्राओं को हर साल मिलेगी 30 हजार की छात्रवृत्ति, आवेदन 30 अगस्त तक

Fri, 14 Aug 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से 30 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने क्षेत्र के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों को पत्र भेजकर 12वीं पास छात्राओं के शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह आर्थिक मदद छात्राओं को नियमित स्नातक कोर्स पूरा होने तक हर वर्ष मिलेगी। इसका लाभ सभी वर्गों की छात्राएं उठा सकती हैं। श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त है, जबकि छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने बीईओ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण छात्राओं के लिए बड़ी सौगात बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें