फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने, पीड़िता की शिकायत के बाद बैठी जांच

Tue, 11 Feb 2025 10:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद जांच बैठ गई है।
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले को सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा गया है। कमेटी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके साथ काम करने वाला एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी उसके कमरे के बाहर से उसे छिपकर देख रहा था। इसके अलावा आरोपी ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे। इस मामले को लेकर शनिवार को पीड़िता के पिता अस्पताल के एमएस के पास पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव


सोमवार को पीड़िता के पिता ने शिकायती पत्र दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को सैक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा है। अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें