फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष की फर्जी आईडी से भेजा अश्लील मैसेज

Tue, 06 Aug 2019 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक पखवाड़े से  महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेत्री के शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को थाने पहुंचे। कांग्रेसियों ने एक हफ्ते में दोषी का पता लगाकर कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव कर आंदोलन करने की बात कही है।  महिला नेत्री ने इस मामले में थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने थाने में  मौखिक शिकायत की, लेकिन सिवाय आश्वासन के कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए कांग्रेसी सोमवार को महिला नेता के साथ पुलिस थाने आ धमके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सात दिन के भीतर मामले का पर्दाफाश नहीं होने पर थाने के घेराव के साथ ही आंदोलन की बात कही है। 

इधर, महिला नेता का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी सहेलियों और अन्य महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्हीं के जरिये उन्हें मामले की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें