फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से बाजार की रंगत फीकी

विज्ञापन
बाजार में रंगों और पिचकारियों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का असर होली पर भी देखने को मिल रहा है। चीन से आने वाले रंग, पिचकारियों और अन्य आइटम बाजार से पूरी तरह से गायब हैं। होली में दो दिन शेष हैं, इसके बावजूद बाजार में रंगों और पिचकारियों की खरीददारी में तेजी नहीं आ सकी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि सोमवार को होली की खरीदारी में उछाल आ सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कोरोना वायरस के डर के चलते लोग चीन में बने उत्पाद नहीं खरीद रहे हैं। इस कारण ज्यादातर दुकानदारों ने इस साल चाइनीज आइटम मंगाए ही नहीं हैं। इस साल हर्बल कलर की डिमांड खासा है। स्प्रे में गोल्डन के साथ ही चंदन कलर को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। साथ ही पानी में घुल कर उसे रंगीन बनाने वाली कैप्सूल की डिमांड भी काफी है। बच्चों में डोरेमोन, छोटा भीम की पिचकारियां अब भी पहली पसंद हैं। बाजार में पिचकारियां बेचने वाले नरेंद्र कुमार अनुराग माहेश्वरी ने बताया कि बाजार में 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध है। डोरमोन, वाटर टैंक, कैप्टन अमेरिका, आर्मी, म्यूजिकल, ट्रेन, छोटा भीम, गन जैसी पिचकारियां बच्चों की पहली पंसद हैं।
विज्ञापन

व्यापारी अमिताभ अनिरुद्ध ने बताया कि भले ही चाइनीज पिचकारियों की डिमांड ज्यादा न हो लेकिन कचरी, चिप्स और पापड़ की जमकर खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें