रात्रि गश्त कर रही टीमें
पोखरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में केदारनाथ वन्य जीव और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की संयुक्त टीमें गश्त कर रही हैं। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। भालू संभावित इलाकों में झाड़ी काटने और मिर्च व मार्टिन जलाएं, धुएं से भालू दूर भाग जाते हैं।
थैंग गांव में भालू की दहशत के मामले ज्यादा आए हैं। यहां पर विभाग ने दो ग्रामीणों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया है जो भालू की सूचना मिलने पर ग्रामीणों व विभाग को सूचित कर रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। - महातिम यादव, उप वन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क।
उत्तरकाशी: रैथल गांव में भालू के हमले में युवक गंभीर घायल
भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल गांव में भालू ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। युवक को पीएचसी और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।जनपद में पिछले नौ माह में भालुओं के 13 हमले की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत और 12 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं दो मवेशियों की मौत और एक घायल हुआ है। जनपद में भालुओं के हमले की घटनाएं रुकने के नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार सुबह रैथल गांव के मथाली के नालमा नामे तोक में हरीश कुमार पानी भरने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे हुए भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हरीश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर भालू को भगाया। उसके बाद घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर...2003 की मतदाता सूची जारी, 18 विधानसभा सीटें आज अस्तित्व में नहीं, नाम खोजना चुनौती
वन विभाग की ओर से गोष्ठी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हमले की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रहा है। विभाग की ओर से अभी तक किसी प्रकार का कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से वन विभाग को इसके लिए कैपेसिटी फंड दिया गया है लेकिन अभी तक उसका प्रयोग नहीं किया गया है। डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि वन विभाग को डेटलमेंट स्प्रे, एनाइडर, ट्रैप कैमरे लगाने के लिए फंड दिया गया है। साथ ही सभी आपातकालीन सेवाओं को एक्टिव मोड पर रखा गया है।