फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एफडीए ने दवा निर्माता कंपनियों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रामाडोल व प्रीगैबलिन दवा निर्माण के लाइसेंस किए निलंबित
विज्ञापन

-एफडीए ने सेलाकुई क्षेत्र में किया दवा कंपनियों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में दवा निर्माता कंपनियों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। दो कंपनियों में नारकोटिक्स दवा ट्रामाडोल व प्रीगैबलिन के निर्माण लाइसेंस निलंबित किए गए।
एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक महेंद्र राणा की अगुवाई में एफडीए टीम ने सेलाकुई क्षेत्र में स्थित औषधि निर्माता कंपनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दवा निर्माण में गुड्स मेन्युफैक्चरिंग प्रैक्ट्सि (जीएमपी) व गुड्स लैबोरेटी प्रैक्ट्सि (जीएलपी) के मानकों का अनुपालन करने की गहन जांच की। पूर्व में आरबीआई के तहत जिन फर्मों का निरीक्षण के बाद दवा निर्माण रोक लगाने व बंद पड़ी निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण किया। बंद की गई कंपनियों में औषधि निर्माण नहीं होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रामाडोल व प्रीगैबलिन के निर्माण लाइसेंस को अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि नारकोटिक्स दवाइयों को लेकर प्रदेशभर में निगरानी की जा रही है। विभागीय टीम में सेलाकुई क्षेत्र में दवा निर्माण कंपनियों का निरीक्षण किया गया। दो कंपनियों में ट्रामाडोल व प्रीगैबलिन दवाइयों के निर्माण लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें