फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के पैसे लेने पिता गए थे बैंक, बीमार बेटी ने तोड़ दिया दम

Wed, 16 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घर में बेटी बीमार थी और पिता रुपये लेने बैंक गए थे लेकिन वहां पर लंबी लाइन के चलते लंबा वक्त लग गया। जब तक वह रुपये लेकर घर पहुंचे बीमार बेटी दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


रुड़की के झबरेड़ा में खाताखेड़ी गांव निवासी जिंदा हसन की 12 वर्षीय बेटी नीरा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिंदा हसन ने बताया कि बेटी के उपचार के लिए रुपये नहीं थे।

वह रुपये बदलवाने के लिए मंगलवार को इकबालपुर स्थित एक बैंक में गया था। उसने सोचा था कि बैंक से रुपये बदलवाकर वह बेटी को डाक्टर के पास लेकर जाएगा।
विज्ञापन

चार घंटे तक करना पड़ा लाइन में इंतजार

नोट
इसलिए हसन रुपये बदलवाने के लिए बैंक पर पहुंचा लेकिन वहां बेहद लंबी लाइन थी। वह लाइन में लग गया। करीब चार घंटे के बाद उसका नंबर आया।

जब वह रुपये लेकर घर पहुंचा तो उपचार के अभाव में उसकी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी। जिंदा हसन का कहना है कि यदि उसे बैंक से रुपये बदलवाकर लाने में इतना समय न लगता तो बेटी का समय से उपचार हो जाता और उसकी बेटी बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें