पति की काली करतूतों से परेशान हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
एक पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चियों की मां ने आरोपी पति पर बेटियों को देह व्यापार में धकेलने का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल में नौकरी करती है जबकि उसका पति बेरोजगार है।
महिला के चार बच्चे हैं जिसमें 12 वर्षीय व 14 वर्षीय दो बेटियां है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटियों के साथ मारपीट करता है और उन्हें देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाता है। महिला ने बताया कि रविवार रात को घर में सभी लोग सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब दो बजे उसका पति बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
अचानक बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान महिला ने देखा कि पति हाथ में चाकू लिए है। उसने पति का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला और बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तीनों को घर से बाहर निकाल दिया।