युवक ने घर आना बंद कर दिया
जांच में पता चला कि संजीव के बेटे अमित की एक भाई से दोस्ती थी। वह उससे संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने पैसाें का भी लालच दिया था। इस पर युवक ने इन्कार कर दिया और उसके घर आना बंद कर दिया था। इसे लेकर संजीव उससे नाराज हो गया था। उसने अपने साथी मनीर उर्फ मुनीर निवासी बाकरपुर से बेटे के दोस्त को केस में फंसाने के लिए खुद पर तमंचे से गोली चलवाई थी।
दोनों को जेल भेज दिया गया
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि संजीव व मनीर उर्फ मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों की निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के बेटे की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, पुलिसकर्मी गंगा सिंह, अजीत तोमर व गोविंद को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पर्वतीय जिलों में इन दिनों यात्रा करना खतरे से खाली नहीं, ये है 360 से अधिक डेंजर स्लिप जोन