फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने रची खूनी साजिश?: पैसों का हिसाब करने बुलाया, कृपाण से हमला कर काटा युवक का हाथ; लोगों ने बचाई जान

Sat, 15 Aug 2026 10:55 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जान बचाने के लिए कार्तिक ने हाथ आगे किया तो कृपाण उसके बाएं हाथ पर लगी। वार इतना गंभीर था कि उसका हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया। वहीं रीतिक ने सिर बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसकी कोहनी बुरी तरह टूट गई और हाथ में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसों के हिसाब-किताब को लेकर बुलाए गए दो युवकों पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने कृपाण से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक का हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया, जबकि दूसरे के हाथ और कोहनी में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

पैसों के लिए बुलाए थे 
देहरादून कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार शुक्रवार की दरमयानी रात करीब जसप्रीत सिंह ने रीतिक मेहता और कार्तिक मेहता को पैसों के हिसाब-किताब के लिए पार्क रोड स्थित अपने घर के पास बुलाया था। आरोप है कि दोनों के पहुंचते ही जसप्रीत सिंह, हरदयाल सिंह और वंश राठी वहां आ गए। इसके बाद जसप्रीत सिंह और हरदयाल सिंह ने कृपाण से दोनों युवकों के सिर पर वार करना शुरू कर दिया।

90 प्रतिशत कट हाथ
जान बचाने के लिए कार्तिक ने हाथ आगे किया तो कृपाण उसके बाएं हाथ पर लगी। वार इतना गंभीर था कि उसका हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया। वहीं रीतिक ने सिर बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसकी कोहनी बुरी तरह टूट गई और हाथ में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बचाया
तहरीर के मुताबिक दोनों के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उन पर हमला करते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि  तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें