बुधवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदरा ऐसे बरसे कि सुहावने मौसम ने दिल खुश कर दिया।
सुबह करीब सात बजे तेज गरज और हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। दून के रायपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी पड़े। दोहपर तक रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा। कहीं-कहीं तेज हवाओं से पेड़ भी गिर गए। रुद्रपुर में दोपहर बाद बारिश शुरु हो गई। रुद्रप्रयाग में दिन में साढ़े 12 बजे बाद धुंध के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। एक बजे बाद नैनीताल में भी बारिश शुरू हो गई। गैरसैंण भी बारिश शुरु हो गई। वहीं घनसाली में ऊपरी पहाड़ों गंगी और पिंस्वार में बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश का हुई।
मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेषकर पहाड़ी जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है।