फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथोपिया में संस्कृति संग बिखरे फैशन के रंग

विज्ञापन
मसूरी रोड स्थित डीआईटी कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुत‌ि देते छात्
विज्ञापन
डीआईटी विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक-तकनीकी उत्सव ‘यूथोपिया’ का बृहस्पतिवार को शानदार तरीके से आगाज हुुआ। पहले दिन नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। वहीं, फैशनिस्ता में विवि के छात्र-छात्राओं का रैंप-वॉक भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईटी के कुलाधिपति एन रविशंकर ने पौधरोपण से किया। इसके बाद शाम को आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना व कुलगीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। नारीवाद विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक भी खास रहा। इसमें शानदार अभिनय एवं नाटक से समाज की कुरीतियों की ओर ध्यान खींचा। इसके बाद हुए फेशनिस्ता में विवि के छात्र-छात्राओं की टीमों ने हिस्सा लिया और आकर्षक परिधानों के साथ रैंप पर वॉक किया। विवि के छात्रों की ओर से रोबो का प्रेजेेंटशन भी दिया गया। कार्यक्रम में 28 विवि की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विवि के कुलपति केके रैना, उपकुलपति डॉ. एम श्रीनिवासन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राकेश मोहन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नवीन सिंघल आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने रक्तदान में लिया हिस्सा
कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वेच्छा रक्तदान करने वालों में छात्रों के साथ ही छात्राएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें